जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर इकाई की बैठक मीडिया प्रभारी राजवीर
सिंह के आवास पर हुई जहां मुंगराबादशाहपुर की भाजपा विधायक सीमा द्विवेदी
को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त
किया गया। लोगों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व महिला मोर्चा की
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर के प्रति आभार जताया। नगर अध्यक्ष राजेश
श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपस्थित होकर श्रीमती
द्विवेदी को बधाई देने वालों में सरोजलता विश्वकर्मा, ईश्वरदेव सिंह, सुशील
उपाध्याय, पंकज जायसवाल, सरदार सिंह, जान्हवी श्रीवास्तव, रीता जायसवाल,
संगीता नारंग, विष्णु सेठ, बसंत प्रजापति, अरूण जायसवाल आदि प्रमुख हैं।
इसी तरह मुंगराबादशाहपुर कस्बे के दौलतिया हनुमान मंदिर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मृत्युजंय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक बैठक कर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर बाधाईयां दी। इस मौके पर मनोज द्विवेदी नीरज द्विवेदी अजय श्रीवास्तव लवकुश मोदनवाल राजीव गुप्त अरूण सिंह अजय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम