जौनपुुर में माया, शाहगंज में गीता और मुंगराबादशाहपुर में शिव गोविंद ने कमान संभाली
जौनपुर। जिले की तीन नगर पालिका परिषदों में मंगलवार को स्थानीय सरकारें पदारुढ़ हो गईं। अध्यक्ष और सभासदों को समारोहपूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर पालिका परिषद जौनपुर में माया टंडन तो शाहगंज मेें गीता जायसवाल ने दूसरी महिला अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। मुंगराबादशाहपुर में शिव गोविंद साहू ने कमान संभाल ली है।
नगर पालिका परिषद जौनपुर में शपथ ग्रहण समारोह टाउन हाल के मैदान में आयोजित हुआ। निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से शुुरु हुए समारोह में उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने अध्यक्ष माया टंडन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष माया टंडन ने सभी सभासदों को शपथ दिलाई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, नगर पालिका परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश टंडन, बसपा के जिलाध्यक्ष अमरजीत गौतम, को-आर्डीनेटर शोभनाथ, वरिष्ठ बसपा नेता हाजी मोहम्मद तौफीक, राम नारायण सेठ मामा, सोमेश्वर केसरवानी, डा. लाल बहादुर सिद्धार्थ, अधिशासी अधिकारी कृष्ण चंद्र गौतम आदि मौजूद रहे। माया टंडन दूसरी महिला अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले यह सौभाग्य संध्या रानी श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ था।
मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के मुताबिक स्थानीय कालीजी मंदिर परिसर में दोपहर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वंदे मातरम् गीत के पश्चात उप जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने नव निर्वाचित चेयरमैन शिव गोविंद साहू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इसके पश्चात अध्यक्ष ने सभी 25 सभासदों को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराई। इस अवसर पर अध्यक्ष शिव गोविंद साहू ने बगैर किसी भेदभाव के नगर के सभी वार्डों का सर्वांगीण विकास करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने लोगों के प्रति आभार ब्यक्त करते हुए नगर के विकास में सहयोग की अपील की। कहा कि विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जायेगी।
जन समस्याएं सुनने के लिए मैं हमेशा सुलभ रहूंगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व डीआईजी बद्री प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री संदीप तिवारी, सतीश दूबे, महेन्द्र, विजय शुक्ल, आलोक कुमार गुप्त पिंटू, राजीव कुमार गुप्त, श्याम सुन्दर दुबे, निवर्तमान चेयरमैन कपिल मुनि सहित तमाम गण्यमान्य नागरिक और नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।नगर पालिका परिषद शाहगंज प्रांगण में आयोजित समारोह में उप जिलाधिकारी जेएच सचान ने नव निर्वाचित अध्यक्ष गीता जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अध्यक्ष ने सभी 25 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि के तौर पर एमएलसी केदार नाथ सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ईश्वरदेव सिंह, वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, चेयरमैनपति प्रदीप जायसवाल, सुजीत, शेखर साहू, अजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे। गीता जायसवाल दूसरी महिला अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले सुमन गुप्ता अध्यक्ष पद पर विराजमान रह चुकी हैं। संचालन अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने किया।
Become a Patron!![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgNyuBR04FJwQNIAUwJnKLgfQvPLP9P7SqymqP7xOuURuSLJTNt-mhI8anWmFoSi4hEzJWYvA6PDAcEK2VizIG8sMWUbRXoThv55R2_OvofWQlgIlOKEMhghTTYTDaOI-1JpI-c58x6jy4/s200/shiraz.gif)
![https://www.facebook.com/hamarajaunpur/](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgomMNn_qujKRh02jRKojK8N5i3lBuJfNtTYyOi-Rd0mjPPUXtU-8bW4J3IaptTfTNFYxT3FbdAFTuAN0cacXCDqaCxP4cfQ6vaSKPZ5kpRY1Wm5MrY06vrcGWdp37wsj1L6cM5tbiSN049/s320/mungra.jpg)
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEinmhZDj9v83BApifkmiGyZ6etrp13n0vXmRUelvj3J7xuGCBeqv6ph6gqhB-cndYIjnEBVJIY7hP-8lzQQZ0EdSeg_d__eXRJlfThNXTCHPaeCWYJV4t-Sj-QN6KPOlEae1oTJm__jPUUV/s320/shahganj.jpg)
जन समस्याएं सुनने के लिए मैं हमेशा सुलभ रहूंगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व डीआईजी बद्री प्रसाद सिंह, जिला महामंत्री संदीप तिवारी, सतीश दूबे, महेन्द्र, विजय शुक्ल, आलोक कुमार गुप्त पिंटू, राजीव कुमार गुप्त, श्याम सुन्दर दुबे, निवर्तमान चेयरमैन कपिल मुनि सहित तमाम गण्यमान्य नागरिक और नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।नगर पालिका परिषद शाहगंज प्रांगण में आयोजित समारोह में उप जिलाधिकारी जेएच सचान ने नव निर्वाचित अध्यक्ष गीता जायसवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अध्यक्ष ने सभी 25 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। मुख्य अतिथि के तौर पर एमएलसी केदार नाथ सिंह मौजूद रहे। इस अवसर पर बदलापुर के विधायक रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक बांके लाल सोनकर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ईश्वरदेव सिंह, वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, चेयरमैनपति प्रदीप जायसवाल, सुजीत, शेखर साहू, अजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे। गीता जायसवाल दूसरी महिला अध्यक्ष बनी हैं। इससे पहले सुमन गुप्ता अध्यक्ष पद पर विराजमान रह चुकी हैं। संचालन अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि ने किया।
Become a Patron!
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgNyuBR04FJwQNIAUwJnKLgfQvPLP9P7SqymqP7xOuURuSLJTNt-mhI8anWmFoSi4hEzJWYvA6PDAcEK2VizIG8sMWUbRXoThv55R2_OvofWQlgIlOKEMhghTTYTDaOI-1JpI-c58x6jy4/s200/shiraz.gif)
Discover Jaunpur (English ), Jaunpur Photo Album
Admin and Founder
S.M.Masoom
Cont:9452060283
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम