अरविन्द मलप्पा बंगारी |
जिलाधिकारियों के बार बार तबादले का असर किसी भी शहर के विकास पे भी पड़ता है इसका उदाहरण जौनपुर शहर है | भानुचंद्र गोस्वामी से पहले यहां के डीएम रहे सुहास एलवाई ने शहर की सड़को चौड़ी करण और सुन्दरी करण का कार्य शुरू कराया था। अभी आधा विकास कार्य हुआ ही था इसी बीच उनका तबादला आजमगढ़ जिले के लिए हो गया था। इस से जिले की जनता को लगा शायद अब हमारे नगर की सूरत नही बदल पायेगी लेकिन भानुचंद्र गोस्वामी तो सुहास से भी तेज निकले वे नगर के अलावा जिले की कई नगर पंचायतो की सूरत बदलने का प्रयास किया। जौनपुर शहर की सूरत बदलने के लिए डीएम सुहास एलवाई और भानुचंद्र गोस्वामी को जिले की जनता याद करती है।
जौनपुर शहर धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों द्रष्टि से बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है लेकिन इसी आज तक पर्यटन की द्रष्टि से वो स्थान नहीं मिल सका जो इसे मिलना चाहिए था | आशा की जाती है की हमारे नए जिलाधिकारी जौनपुर को उसका उचित स्थान दिलाने में मददगार साबित होंगे |
Discover Jaunpur (English ), Jaunpur Photo Album
Admin and Founder
S.M.Masoom
Cont:9452060283
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम