जौनपुर। रक्षा बंधन से एक दिन पूर्व जफराबाद थाना क्षेत्र के कई गांव की युवतियां और महिलाओ ने थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष को राखी बांधकर आर्शीवाद लिया। थानाध्यक्ष के सर्विस काल में यह पहला मौका था जब उनके थाना क्षेत्र की दर्जनो लड़कियों ने उन भरोषा करते हुए उन्हे अपना भाई मानते हुए राखी बांधी।
रक्षा बंधन पर्व को अनोखा बनाने के लिए जफराबाद थाना क्षेत्र के जमैथा, अहमदपुर गांव समेत कई गांवो की दर्जनो लड़किया महिलाएं पूंजा की थाली सजाकर एक साथ थानाध्यक्ष को राखी बांधने थाने पर पहुंच गयी। अचानक महिलाओ के पहुंचने से थानाध्यक्ष मिथलेश मिश्र आश्चर्य चकित रह गये। उन्होने महिलाओ से थाने आने कारण पुछा तो महिलाओ ने कहा कि मै आपको अपना भाई मानते हुए राखी बांधने आयी हूं। महिलाओ से यह शब्द सुनते ही थानेदार अपने ऊपर गर्व महसूस करने लगे। उन्होने शिराज ए हिन्द डाॅट से हुई बातचीत में कहा कि यह मेरे सर्विसकाल का पहला मौका है जब क्षेत्र की लड़कियां और महिलाओ ने मुझ पर भरोषा करते हुए मुझे अपना भाई माना। मैने इस पावन अवसर पर सभी बहनो से वादा किया कि मै आप लोगो की अस्मिता की रक्षा करता रहूंगा। इसके लिए मुझे चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgNyuBR04FJwQNIAUwJnKLgfQvPLP9P7SqymqP7xOuURuSLJTNt-mhI8anWmFoSi4hEzJWYvA6PDAcEK2VizIG8sMWUbRXoThv55R2_OvofWQlgIlOKEMhghTTYTDaOI-1JpI-c58x6jy4/s200/shiraz.gif)
![https://www.youtube.com/user/payameamn](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEinKE9xGNa-UvXLGHcDYCg11hxG4z-Ga5A662Aidii_-USe0mqaqxU8JCxpRuEa7RjK_WcTjeKGY42kFOD8m1vWKadcR3PWGcLEFJoQIAX9CzvGm9AMMC5EQnSPMthnQtId1YKkJVf_Abaf/s320/AA.jpg)
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgNyuBR04FJwQNIAUwJnKLgfQvPLP9P7SqymqP7xOuURuSLJTNt-mhI8anWmFoSi4hEzJWYvA6PDAcEK2VizIG8sMWUbRXoThv55R2_OvofWQlgIlOKEMhghTTYTDaOI-1JpI-c58x6jy4/s200/shiraz.gif)
Discover Jaunpur (English ), Jaunpur Photo Album
Admin and Founder
S.M.Masoom
Cont:9452060283
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम