जौनपुर : अब किसी भी प्रकार की समस्या के लिए फरियादियों को अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर नहीं काटना होगा। अब घर बैठे ही समस्याओं का निस्तारण आसानी से होगा। इसके लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई की तरफ से लोकवाणी कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। टोल फ्री नंबर पर दिनभर समस्याओं की भरमार रहती है। अब तो आने वाला समय बताएगा कि डीएम का यह नया प्रयोग कितना सफल होगा।
22 मई 2014 को कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल के ऊपर जिलाधिकारी कंट्रोल रुम की शुरुआत की गई। जिसमें चार टोल फ्री नंबर लगाए गए थे। जिसमें तीन टेलीफोन पर इनकमिंग काल की सुविधा व एक से आउटगोइंग की व्यवस्था की गई है। इससे जनता की समस्याओं का निस्तारण त्वरित ढंग से किया जाएगा। इसका टोल फ्री नंबर 18001801616 है। इस पर घर, भूमि, पेंशन, विवाद, छात्रवृत्ति व जनपद में किसी की कोई समस्या दर्ज कराई जा सकती है। जिसके बाद वहां बैठे कर्मचारी इसको संबंधित विभाग में फोन करके उनकी समस्या के लिए सूचित करेंगे। साथ ही जल्द से जल्द मामले के निस्तारण को कहा जाएगा। इसमें कलेक्ट्रेट के दो व जिला विकास अधिकारी कार्यालय के चार कर्मचारियों को लगाया गया है। जिसमें निखिल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, श्रीपाल, रवि प्रकाश पाठक, हिमांशु तिवारी, त्रिलोकी सिंह की ड्यूटी लगी है। यह कर्मचारी दो शिफ्ट में सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक फिर अपराह्न एक बजे से आठ बजे तक कॉल सेंटर पर काम करते है। जानकारी के अभाव में काफी लोग इस पर फोन नहीं करके आज भी अधिकारियों के दफ्तर में पहुंच रहे है। इसके पहले भी जिलाधिकारी अनुराग यादव के समय में भी लोकवाणी की स्थापना की गई थी। यह काफी समय चलने के बाद बंद हो गया था।
टोल फ्री नंबर 18001801616

बहुत बढया।
जवाब देंहटाएं...............................
ब्लॉगर्स के लिए खुशखबरी: एकाउंट बनाएं, 800 रू0 कमाएं।