बनारस में एक साथ राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव का रोड हुआ। सुबह सात बजे से बनारस की सड़कों पर जो हुजूम जुटना शुरू हो गया। सबसे पहले राहुल का रोड शो शुरू हुआ। हर तरफ कांग्रेसी झंडा लिए और गांधी टोपी पहने लोग नजर आने लगे। विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। ज्योंही राहुल का रोड खत्म हुआ, त्योंही पीछे का हुजूम कांग्रेसी से सपाई रंग में रंगा नजर आने लगा। गांधी टोपी की जगह लाल टोपी ने जगह लिया, तो कांग्रेसी झंडे की जगह सपा के झंडे ने ले लिया। नजारा हैरान कर देने वाला था।
नई सड़क पर पान की दुकान चलाने वाले छोटेलाल ने कहा, 'नेतवन बनारस के ठगे आइल रहलन पब्लिक टोपी बदल के इनहीं के भरमा देहलस।'
इन नेतवन के ठगब भी बहुतई ज़रूरी होई गयल बाटई
जवाब देंहटाएं