जौनपुर। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने रावण वध देखा। साथ ही राम, लक्ष्मण,मां जानकी व हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। बुराई के प्रतीक रावण के पुतले में आग लगाई तो वह जल उठा और लोग राजा श्रीरामचन्द्र की जय का उद्घोष कर उठे। जिलेभर में लगे दशहरा मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया।
शाहगंज में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रामलीला मैदान मेले में नगर सहित ग्रामीण अंचल से हजारों की संख्या में महिलाओं पुरुषों व बच्चों ने लुत्फ उठाया। शाहगंज के रामलीला मैदान पर असत्य पर सत्य की जीत का पर्व परंपरानुसार मनाया गया। पूर्वांचल के इस प्रसिद्ध मेले में 75 फुट के पुतले का दहन किया गया। मेले में सुबह से ही दुकानें लगनी शुरू हो गईं। ट्रैक्टर,ट्रक,बैलगाड़ी व अन्य वाहनों पर सवार होकर महिलाएं, बुजुर्ग,बच्चे और युवा मेला स्थल पर पहुंचे।

Discover Jaunpur (English ), Jaunpur Photo Album
Admin and Founder
S.M.Masoom
Cont:9452060283
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम