जौनपुर। जिले के समस्त पेट्रोल पम्प संचालक/मालिकों व दो पहिया व चार वाहन
वितरकों की सयुंक्त रूप से एक यातायात जागरूकता गोष्ठी पुलिस लाइन के
सभागार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार व पुलिस अधीक्षक नगर रामजी
यादव व सीओ सिटी श्री अभिषेक कुमार सिंह के निर्देशन में हुई जिसमें
सुरक्षा के सम्बन्ध में उपस्थित सभी लोगों ने अपने विचारों को रखा|
जिसमें प्रमुख रूप से दुर्घटनाओं एवं यातायात नियमों से सम्बन्धित अनुपालन में डिलर व पेट्रोल पम्प संचालको की क्या भूमिका हो सकती है, इस पर विचार किया गया जिसमें अरूण कुमार सिंह पेट्रोल वितरक समिति की तरफ से अनेक सुझाव दिये गये, जैसे सभी दो पहिया वाहन चालक नियमित रूप से हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट व यातायात नियमों के प्रतिपालन हेतु अपनी प्रतिबद्धता से जनजागरूकता अभियान पखवाड़े तक चलाने पर सहमति व्यक्त की जिसमें पुलिस अधीक्षक के इस निर्देश पर यह सहमति व्यक्ति की गयी कि जब तक दो पहिया वाहन चालक हेलमेट को प्रयोग नही करेगे उन्हे दिनांक 25.11.2014 के बाद ईधन पेट्रोल/डीजल) की आपूर्ति नही होगी। इसकी सूचना प्रायः सभी वाहन चालकों तक पहुॅच जाये इसके लिए पेट्रोल पम्प मालिको व दो पहिया/चार पहिया वाहन वितरकों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
एक अन्य सुझाव में सी0सी0टी0वी0 की स्थापना प्रत्येक पम्पों पर अनिवार्य कर दी गयी है जिसकी समय सीमा इस माह नवम्बर के अन्त तक निर्धारित कर दी गयी है। इसमें उपरोक्त सभी अभियान में सफलता के लिए परिवहन विभाग/पुलिस विभाग/वाहन वितरक/पेट्रोल पम्प मालिकों को प्रयोगिक रूप से शामिल किया गया है। उपरोक्त सभी कवायद के पीछे एक ही मकसद है कि कैसे हम एक अमूल्य जीवन को बचाएॅ क्योकि दुर्घटना के बाद पूरे परिवार की ही नही वरन कई बार उस पूरे समाज व देश की स्थिति बदल जाती है|

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम