जौनपुर : नगर की सुंदरता के लिए चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो
गया है। इसके तहत जेसीज चौराहे पर सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए जौनपुर का
ग्लोब बनाया जा रहा है। इसके साथ ही इसे लाइटिंग के माध्यम से और भी आकर्षक
करने का प्रयास होगा।
नगर के जेसीज चौराहे पर ट्रैफिक बूथ को तोड़ दिया गया है। इसके बाद उसे
चौड़ा किया जा रहा है। जिसके चलते सड़क को गोलाई में खोद दिया गया है। यहां
पर विशेष तौर पर एक मूर्ति बनाकर उसके हाथ में ग्लोब रहेगा। जिस पर जौनपुर
का पूरा नक्शा रहेगा। जिससे चौराहा और भी आकर्षक लग सके। इस चौराहे
सौंदर्यीकरण में करीब 15 से 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए
सामाजिक संस्था जेसीज ने अमरावती ग्रुप को यह कार्य सौंपा है। वहीं चहारसू
चौराहे पर भी निर्माण कार्य चल रहा है। बनने के बाद शहर के यह प्रमुख
चौराहे काफी आकर्षक दिखाई देंगे।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि नगर के प्रमुख चैराहों का इस समय सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है लेकिन किसी भी चैराहे का नाम परिवर्तित नहीं किया जायेगा।
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhC71FMFuuKZmVrmvsBPItXI6scoPw01GrISaQj-kJ2-fQp-5iLS4ggj4aOn_5gKEFqWahdyfJIucZxTez4FThVOTeh07GiFN-OGE2wQvj3xZRW8wYAkpEvMklHVzbxoS2BMsB41SxtemA/s1600/a3.jpg)
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि नगर के प्रमुख चैराहों का इस समय सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है लेकिन किसी भी चैराहे का नाम परिवर्तित नहीं किया जायेगा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम