इश्क जब जुनून बन जाता है तो आशिक सारी हदें पार कर जाता है। जिले के सिगरा थाने की पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिस पर आशिकी के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। बॉलीवुड फिल्मों की तरह उसकी 27 प्रेमिकाएं हैं। उसने अपने बदन पर उनके नाम गुदवाए हैं। उसके प्रेमिकाओं की फेहरिस्त में 16 से 28 साल की लड़कियां शामिल हैं।
इस सिरफिरे आशिक का ताल्लुकात वाराणसी के रईस परिवार से है। उसके चाल-चलन और अय्याशी से तंग आकर घर वालों ने पैसे देना बंद कर दिया। उस आरोपी की आशिकी का आलम यह है कि वह प्रेमिकाओं को महंगे गिफ्ट देता था। खासकर गरीब लड़कियों को आकर्षित करने के लिए मदद का ऑफर देता था। प्रलोभन और लालच दिखाकर गर्लफ्रेंड बनाता था।
पुलिस ने जयमंगल नाम के एक शख्स को उसके साथी गुडलक के साथ बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में उसकी 27 से ज्यादा प्रेमिकाएं हैं। उसके सीने, गले और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों पर प्रेमिकाओं के नाम गुदे हुए हैं। प्रेमिकाओं को गिफ्ट देने के लिए वह चोरियां करता था। पूर्वांचल के कई थानों में वह चोरी की धाराओं में वांछित है।
आरोपी चोर ज्यादातर उन लड़कियों को फांसता था, जो आर्थिक रूप से थोड़ा कमजोर हों। पारिवारिक मदद के नाम पर वह लड़कियों के करीब जाता था। उन्हें अपने झूठे वादों में फंसाता था। उनसे नजदीकियां बढ़ाने के लिए वह उनसे तरह-तरह के वादे करता था। उसे अपनी प्रेमिकाओं को महंगे गिफ्ट, ज्वेलरी देने और फिल्म दिखाने का शौक था।
जयमंगल जिस भी लड़की से जुड़ता था, उसके नाम को अपने शरीर पर गुदवा लेता था। उसकी 27 प्रेमिकाएं थीं और उसने बारी-बारी सबके नाम गुदवाए थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम