जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के एक गांव में बुलायी पंचायत नें एक नाबालिगं लड़की के आबरू की कीमत रूपये में तौल दी। दरअसल इस क्षेत्र के एक गांव में एक 20 वर्षिय युवक का पड़ोस की एक 16 वर्षिय लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रपंच चल रहा था। दोनों का प्यार इसी जनवरी माह से इतना आगे बढ़ गया कि दोनो समाज का लोकलाज छोड़कर शारीरिक सम्बध भी बनाने लगें। बीते बुध्दवार की रात प्रेमी प्रमिका के घर में घुसकर शारीरिक सम्बध बनाते समय रगें हाथ पकड़ लिए गये। सूबह इसकी खबर पूरे गांव में फैल गयी। लड़की पक्ष के लोगों आज गांव के जूनियर हाईस्कूल पर एक पंचायत बुलायी। पंचायत में जुटे एक सौ से अधिक लोगों ने लड़के के ऊपर ढ़ाई लाख रूपये जुर्माना देनें का फरमान सुनाते हुए एक हफ्ते के भीतर यह रकम लड़की पक्ष को देने का फैसला किया है। पंचायत द्वारा लिए गयें इस निर्णय को दोनों पक्षों ने स्वीकार कर लिया है|
khabar sabhar shiraz e Hind dot com
khabar sabhar shiraz e Hind dot com
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम