सेक्स की भूख इंसान को अँधा कर देती है | जवानी में अगर जवान बेटे बेटी का किसी से अनैतिक सम्बन्ध हो जाए तो औलाद को उसके माँ बाप जिन्होंने उसे जीवन दिया दुश्मन लगने लगती है और वो अपने प्रेमी का साथ देना अधिक पसंद करते हैं |
आज एक खबर पढ़ी की एक माँ ने अपने बेटे को जान से मरवा के नाली में फिंकवा दिया क्यूँ की बेटे को अपनी माँ के दुसरे मर्द से अनैतिक सम्बन्ध पसंद नहीं थे | जिस्म की इस आग को भड़कने से पहले बचा लेने वाला इंसान रहता है वरना दरिंदा बन जाता है |
ऐसा ही कुछ जौनपुर में हुआ जब एक माता कुमाता बन गई। बेटे ने मां के अवैध संबंधों का विरोध किया तो मां ने उसकी हत्या करवा दी। हत्या के बाद बेटे की लाश नाले में फिकवा दी गई। फिर मां ने ही पुलिस को तहरीर देकर बेटे के गुम हो जाने की रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने जांच की तो मां की काली करतूत दुनिया के सामने आ गई।
शाहगंज थानाक्षेत्र के नोनहट्टा गांव निवासी कुनाल की लाश बाइस जून को खुटहन थाने के भटपुरा सेवई नाला से मिली थी। 21 जून को ही कुनाल की मां श्रवन देवी ने थाने में कुनाल के गुम हो जाने की तहरीर दी थी। कुनाल की लाश मिली तो पुलिस हत्या का मामला मानते हुए जांच में जुट गई। सर्विलांस की मदद ली गई तो पुलिस के कान खड़े हो गए। पता चला कि कुनाल की मां का गांव के ही चुन्नू के साथ अवैध संबंध थे। कुनाल इसका विरोध करता था। बेटे के विरोध से नाराज मां श्रवन देवी ने उसकी हत्या साजिश रच दी। मां के ही कहने पर प्रेमी चुन्नू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुनाल की हत्या कर दी और लाश को नाले में फेंक दिया।
सर्विलांस की मदद ली गई तो हत्या का मुख्य आरोपी चुन्नू पुलिस के कब्जे में आ गया। चुन्नू ने हत्या का पूरा कच्चा चिट्ठा पुलिस के सामने खोल कर रख दिया। बेटे के कत्ल की मास्टर माइंड मां श्रवन देवी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम