728x90 AdSpace

This Blog is protected by DMCA.com

DMCA.com for Blogger blogs Copyright: All rights reserved. No part of the hamarajaunpur.com may be reproduced or copied in any form or by any means [graphic, electronic or mechanical, including photocopying, recording, taping or information retrieval systems] or reproduced on any disc, tape, perforated media or other information storage device, etc., without the explicit written permission of the editor. Breach of the condition is liable for legal action. hamarajaunpur.com is a part of "Hamara Jaunpur Social welfare Foundation (Regd) Admin S.M.Masoom
  • Latest

    शनिवार, 22 अक्तूबर 2016

    उत्तर प्रदेश से प्रशासनिक सेवाओं में सबसे ज्यादा लोग जौनपुर जनपद से हैं|



    जौनपुर जो “शिराज़-ए-हिंद“ के नाम से भी मशहूर हैं, भारत के उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर एवं लोकसभा क्षेत्र है। जौनपुर एक शतक तक मध्यकाल में शर्की शासकों की राजधानी रह चुका है |यह शहर गोमती नदी के दोनों तरफ़ फैला हुआ है। गुप्तकालीन मंदिर ,और अक्सर मुद्राओं का यहाँ पे पाया जाना इस ओर भी इशारा करता है कि गुप्तकाल में यह नगर व्यापार का केंद्र रहा होगा|
    Lal darwaza Jaunpur


    1394 के आसपास मलिक सरवर ने जौनपुर को शर्की साम्राज्य के रूप में स्थापित किया और इसे अपने स्वतंत्र राज्य की राजधानी(1394-1479) बनाया | जौनपुर इब्राहिमशाह शर्की के समय में जौनपुर शिक्षा का बहुत बडा केंद्र बना दिया था जहां पुरे विश्व से लोग ज्ञान लेने आते थे इसी कारण जौनपुर को शिराज़े हिंद कहा गया| लाल दरवाज़ा बेगम गंज  में  बीबी राजे (शार्की  क्वीन ) ने जनाब  सयेद अली  दाऊद की शान में मदरसा हुसैनिया  बनवाया जो  उस  समय  का दुनिया का  सबसे मशहूर  मदरसा था |


    Fort Jaunpur
    हमारे मित्र डॉ मनोज मिश्र जी का कहना है कि उत्तर प्रदेश से प्रशासनिक सेवाओं में सबसे ज्यादा लोग इसी जनपद से हैं और तो और यहाँ के जन्मे लोंगों ने विज्ञान और अनुसन्धान के क्षेत्र में पूरी दुनिया में नाम कमाया है|

    यहाँ प्रतिभाओं और ऐतिहासिक स्थलों की कमी नहीं है बस आवश्यकता है की सरकार भी इस शहर की अहमियत को समझे और इसे पर्यटन छेत्र घोषित करे | जौनपुर को महर्षि यमदग्नि की तपोस्थली के जाम से भी जाना जाता है और इसका नाम पहले यमदग्निपुर और यवनपुर ,भी रहा है |पुरातत्व विभाग द्वारा जारी खोज में अब जौनपुर का इतिहास सुंग कुषाण काल तक पहुँच चुका है |गोमती नदी जौनपुर शहर को दो हिस्सों में बाँटती है और इसे सुंदर बनती है | यहाँ का इत्र ,मूली, चमेली का तेल ,इमरती इत्यादि बहुत मशहूर है |

    शि‍क्षा, संस्‍क़ृति‍, संगीत, कला और साहि‍त्‍य के क्षेत्र में अपना महत्‍वपूर्ण स्‍थान रखने वाले जनपद जौनपुर में हि‍न्‍दू- मुस्‍लि‍म साम्‍प्रदायि‍क सद् भाव का जो अनूठा स्‍वरूप शर्कीकाल में वि‍द्यमान रहा है, उसकी गंध आज भी वि‍द्यमान है| आज भी इस जौनपुर में कभी धर्म के नाम पे झगडे नहीं हुआ करते |साम्‍प्रदायि‍क सद् भाव की ऐसी मिसाल शायद ही किसी और शहर में देखने को मिले |

    हमारे  खानदान के लोग जौनपुर  में  पिछले ७३२ वर्षों से रह रहे हैं और इनमे से हमारे एक पूर्वज की कब्र सदल्लिपुर में मौजूद है जिसकी देख रेख वहाँ पे बसे हिन्दू भाई  किया करते हैं जो अपने आपमें  एक  मिसाल है और हिन्दू मुस्लिम भाई चारे की पहचान भी है |

    एस एम् मासूम
    संचालक
    "हमारा जौनपुर "


     Admin and Owner
    S.M.Masoom
    Cont:9452060283
    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    एक टिप्पणी भेजें

    हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
    संचालक
    एस एम् मासूम

    Item Reviewed: उत्तर प्रदेश से प्रशासनिक सेवाओं में सबसे ज्यादा लोग जौनपुर जनपद से हैं| Rating: 5 Reviewed By: S.M.Masoom
    Scroll to Top