जौनपुर। भारत सरकार के निर्देश पर बुधवार से जलालपुर में टोल टैक्स वसूली बंद करा दी गई है। इसके लिए प्रशासन ने पहुंचकर जेसीबी से टोल टैक्स चुंगी वसूली में कमरों को तोड़वा दिया जिससे बाद में यहां अवैध रूप से वसूली न शुरू हो सके। सीओ केराकत अशोक सिंह ने बताया कि नया पुल सई सेतु बनने के बाद 1989 से टोल टैक्स वसूली शुरू हुई थी जिसे वर्ष 1995 तक पीडब्ल्यूडी द्वारा वसूला गया। इसके बाद इसे टेंडर देने के बाद ठेका से कराया गया जो 31 मार्च 2015 तक चला। इस अवसर पर तहसील केराकत कड़ेदीन शर्मा, नेशनल हाइवे के सहायक अभियंता धर्मेन्द्र सिह के अलावा थानाध्यक्ष जलालपुर आशुतोष तिवारी मयफोर्स मौजूद थे। वाराणसी-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर करीब 26 वर्ष तक अनवरत टोल टैक्स की वसूली से लोग त्रस्त रहे। आए दिन मारपीट व विवाद होता रहता था। इस स्थान पर ड्यूटी कार्य के लिए सिपाहियों में होड़ मची रहती है। पूर्व में यहां की ड्यूटी रोटेशन वाइज लगाई जाती थी। करीब 25 वर्ष पूर्व जलालपुर कस्बे में बने ऐतिहासिक शाहीपुल को कमजोर घोषित कर नया सई सेतु बनाया गया था। जिसके बाद वाराणसी-जौनपुर का संपूर्ण यातायात नए पुल से चालू कराया गया था।
जलालपुर टोलटैक्स की वसूली हुई समाप्त

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें
हमारा जौनपुर में आपके सुझाव का स्वागत है | सुझाव दे के अपने वतन जौनपुर को विश्वपटल पे उसका सही स्थान दिलाने में हमारी मदद करें |
संचालक
एस एम् मासूम